बल्ह: ग्राम पंचायत बग्गी में जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन, स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को किया जागरूक
Balh, Mandi | Aug 2, 2024 विकास खंड धनोटू के अंतर्गत पंचायत बग्गी में शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्लास्टिक के रख रखाव और उसका प्रबंधन करने के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड अधिकारी रमेश कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अब समस्त गांव शहर की तर्ज पर कूड़ा-कचरा से मुक्त होंगे।