बल्ह: गुटकर में वॉल्वो बस और मारुति कार में जबरदस्त टक्कर, दुर्घटना में कोई हताहत नहीं
Balh, Mandi | Jul 31, 2024 गुटकर में बुधवार सुबह पौने सात बजे के आसपास एक वोल्वो बस और मारुति कार में टक्कर हो गई। टक्कर में कार का अगला टायर निकल कर दूर जा गिरा। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दिल्ली नंबर की वोल्वो बस दिल्ली से मनाली जा रही थी कि गुटकर के पास सामने से आ रही मारुति कार से टकरा गई। कार जोगिंद्रनगर साइड की बताई जा रही है।