बल्ह: हिमकेयर योजना को बंद करना प्रदेश कांग्रेस सरकार का गलत निर्णय, बग्गी में कहा नाचन के विधायक विनोद कुमार ने
Balh, Mandi | Jul 31, 2024 नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार ने बुधवार को बग्गी में कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा हिमकेयर योजना को बंद करने का निर्णय गलत है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि सभी इस निर्णय का विरोध करें। ताकि गरीब लोग अपना इलाज निशुल्क में हर अस्पताल में कर सके।