बल्ह: गोवा में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले सुमित जम्वाल को गुटकर में किया गया सम्मानित
Balh, Mandi | Aug 1, 2024 हाल ही गोवा में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बल्ह विधानसभा क्षेत्र के गुटकर से संबन्ध रखने वाले सुमित जम्वाल को गुटकर में सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विधायक इंद्र सिंह गांधी व पार्षद कृष्णा भानू ने सुमित जमवाल को टोपी व हार पहनाकर सम्मानित किया। वीरवार को विधायक ने कहा कि इस शानदार प्रदर्शन से बल्ह के साथ मण्डी का नाम भी ऊंचा हुआ है