बल्ह: नई योजनाएं नहीं चला सकते तो पुरानी योजनाएं चलने दें मुख्यमंत्री ,नेरचौक में कहा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने
Balh, Mandi | Aug 1, 2024 बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने नेरचौक में वीरवार को कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यदि नई योजनाएं नहीं चला सकते तो पुरानी योजनाएं चलने दें। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूर्व भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को टारगेट कर रही है।