डिंडौरी: जिले के आउटसोर्स कर्मचारी ने मानदेय भुगतान के लिए कलेक्टर कार्यालय में लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारियों ने मानदेय भुगतान को लेकर बुधवार दोपहर 3:00 कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। गौरतलब है कि आउटसोर्स कर्मचारी ने बताया कि पिछले 5 माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है जिसके चलते कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जल्द से जल्द मानदेय भुगतान कराने की गुहार लगाई ।