भीलवाड़ा: आवरी माता मंदिर के समीप नहर की दीवार पर बैठा अधेड़ बैलेंस बिगड़ने से नहर में गिरा, सिर में चोट लगने से हुई मौत
प्रताप नगर थाना क्षेत्र के आवरी माता मंदिर के समीप नहर की दीवार पर बैठा अधेड अचानक बैलेंस बिगड़ने से नहर में गिर गया और सिर में चोट लगने से अधेड की मौत हो गई । मृतक के परिजनों ने पुलिस को पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया ,पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्यवाही कर बिना पोस्टमार्टम शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।