सिमडेगा: सिमडेगा व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन, 29 मामले हुए सुलझे
सिमडेगा। शनिवार को 1 बजे व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में आपसी समझौते के आधार पर मामलों का निष्पादन किया गया। लोक अदालत में कुल 33 मामले रखे गए थे। जिसमें आपसी समझौते के आधार पर 29 मामलों का निष्पादन किया गया। साथ ही 1 लाख 84 हजार रुपए पर समझौता हुआ।