घाटमपुर: बिधनू सीएचसी में नशे की हालत में मिला वार्ड बॉय, चिकित्सा अधीक्षक ने किया पुलिस के हवाले
बिधनू सीएचसी में एक वार्ड बॉय को ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाया गया।चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज सचान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया।उन्होंने बुधवार दोपहर 3बजे बताया आरोपी वार्ड बॉय अनिल तिवारी अक्सर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाया जाता था।उसे पहले भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी।साथ ही वेतन कटौती की कार्रवाई भी की जा चुकी थी।