मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड क्षेत्र के मुन्नी बैंगरी पंचायत के सकरीमन गांव में सोमवार दोपहर तीन बजे में कृषि विभाग की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में किसानों को जैविक खेती, पराली प्रबंधन, कृषि विकास एप्स सहित कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।