कुंडा: हथिगवां के बरना गांव में वृद्धा की हत्या के मामले में पुलिस की चार टीमें परिजनों और संदिग्धों से कर रही पूछताछ
हथिगवां के बरना गांव में 88 वर्षीय वृद्धा फुलझरिया की अज्ञात बदमाशों ने गला दबाकर दो दिन पूर्व हत्या कर दी। घटना के समय वृद्धा घर में सो रही थीं; आशंका है कि चांदी के जेवरात लूटने के विरोध पर वारदात को अंजाम दिया गया। बुधवार शाम 6 बजे एसपी ने बताया की खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं, हालांकि दो दिन बाद भी हत्यारे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।