बिंदकी: बिंदकी कस्बे में भगवान शिव की बारात निकाली गई, गूढ़ेश्वर अखंड धाम चांदपुर में शिव भक्तों की उमड़ी भारी भीड़
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे में महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को दिन में करीब 2:00 बजे से भगवान शिव की बारात निकाली गई। यह बारात भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गाजा बाजा के साथ बिंदकी कस्बे के प्रमुख मार्गो में घूमी। महाशिवरात्रि के मौके पर चांदपुर क्षेत्र के गूढेश्वर अखंड धाम में शिव भक्तों की भारी भीड़ रही। मान्यता है कि यहा लोगों की मन्नत पूरी होती है।