बिंदकी: बनियन खेड़ा गांव में भंडारा कार्यक्रम के दौरान 10 वर्षीय बालक गरम खीर भरे भगोने में गिरा, इलाज के दौरान हुई मौत
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनियन खेड़ा गांव में महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को दिन में करीब 1:00 बजे सामूहिक भंडारा कार्यक्रम चल रहा था। तभी गांव के रहने वाले महेंद्र लोधी का 10 वर्षीय पुत्र आर्यन खीर बनाकर रखे गए बड़े भगोना के अंदर गरम खीर में गिर गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जिसकी कानपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।