बिंदकी: बिंदकी कस्बे के तहसील परिसर में विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट की हुई बैठक
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के तहसील परिसर में सोमवार को दिन में करीब 1:00 बजे से विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट की एक बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि आवारा मवेशियों की समस्याएं हल की जाए, चांदपुर समिति चालू की जाए, जर्जर सड़के बनवाई जाए वरना प्रदर्शन होगा।