छतरपुर में बरसात मे सर्पदंश से हड़कंप मचा हुआ है। एक ही दिन में सांप के डसने से चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।,आज जिला अस्पताल में चार शवों का पोस्टमार्टम किया गया। मृतकों की पहचान कृतिक, रक्षा, रचना और राकेश के रूप में हुई है। एक ही दिन चार मौतों से जिले में दहशत का माहौल है।,इससे कुछ दिन पहले सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया ने बताया था कि पिछले दो दिनों में ही सर्पदंश के 14 मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए गए थे। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी और एक मरीज को गंभीर हालत में रेफर करना पड़ा था।,जिला अस्पताल के डॉक्टर रवि सोनी ने पुष्टि की है कि आज सभी चारों पोस्टमार्टम सर्पदंश के ही मामले थे। बरसात के मौसम में सांपों के बिलों से बाहर निकलने के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ गई हैं।,डॉक्टरों का कहना है कि सबसे बड़ी समस्या झाड़-फूंक है। डॉ. रवि सोनी के अनुसार लोग सांप काटने के बाद अस्पताल आने के बजाय झाड़-फूंक में समय बर्बाद कर देते हैं। जब हालत बिगड़ती है तब अस्पताल लाते हैं, तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका होता है।
बाईट-रवि सोनी -चिकित्सक