#केन_बेतवा_लिंक_परियोजना के प्रभावितों के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ
केन-बेतवा परियोजना अंतर्गत नवीन बसाहट वाले ग्राम करौंदिया में वर्षाजल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराई गई
जलभराव वाले स्थानों से पानी की निकासी कराई एवं सुरक्षा फेंसिंग का कार्य भी शुरू किया
शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए कुएं में क्लोरीन मिलाई गई
---
केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत ग्राम ढौढ़न से विस्थापित परिवारों को ग्राम करौंदिया में निर्मित नवीन बसाहट में पुनर्वासित किया गया है। बसाहट में निवासरत परिवारों की सुविधा, सुरक्षा एवं आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के क्रम में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विगत दो-तीन दिनों में हुई अधिक वर्षा के कारण बसाहट के चार स्थानों पर अस्थायी जलभराव पाया गया। इसके अलावा बसाहट के पिछले भाग में स्थित एक गड्ढे में भी अधिक मात्रा में पानी भरा मिला। स्थिति को तत्काल संज्ञान में लेते हुए प्रशासन द्वारा बिना विलंब अस्थायी जलनिकासी की व्यवस्था प्रारंभ कराई गई।
जलभराव वाले स्थानों से पानी की निकासी के लिए अस्थायी कच्चे चैनल तैयार कर वर्षाजल को डायवर्ट करते हुए बसाहट के पीछे स्थित प्राकृतिक नाले की ओर प्रवाहित कराया गया। त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप जलभराव की स्थिति का प्रभावी रूप से निराकरण किया गया है।
नवीन बसाहट में सुरक्षा एवं स्वच्छ पेयजल की भी व्यवस्था
नवीन बसाहट में निवासरत परिवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिछले भाग में स्थित जलभराव वाले गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा फेंसिंग का कार्य तत्काल प्रारंभ कराया गया है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।
साथ ही, निवासरत परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कुएं के जल में निर्धारित मात्रा में क्लोरीन की गोलियां डाली गईं। इससे पेयजल को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाए रखने की दिशा में आवश्यक सावधानी सुनिश्चित की गई है।
स्थायी जलनिकासी एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए कार्ययोजना तैयार
विस्थापित ग्रामों में अधोसंरचना के किए जायेगे कार्य
नवीन बसाहट में वर्षाजल की स्थायी एवं समुचित निकासी तथा विस्थापित परिवारों को आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन स्तर पर स्थायी अधोसंरचना विकास की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें सीसी नालियों के निर्माण के साथ सड़क, विद्युत व्यवस्था, सामुदायिक भवन, आंगनवाड़ी भवन, प्राथमिक शाला भवन सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को शामिल किया गया है।
कार्ययोजना की स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत आवश्यकतानुसार सभी स्थायी अधोसंरचनात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ कराए जाएंगे। इससे नवीन बसाहट में निवासरत विस्थापित परिवारों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
जिला प्रशासन द्वारा नवीन बसाहट में निवासरत परिवारों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील एवं त्वरित दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल राहत के साथ-साथ स्थायी समाधान की दिशा में भी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Water Resources, Madhya Pradesh
Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR
Sagar Commissioner
Collector Office Chattarpur
#chhatarpur