मानिकपुर: चित्रकूट के मारकुंडी में जुए के फड़ पर पुलिस ने की छापामारी, 21 जुआरी हुए गिरफ्तार
चित्रकूट। मारकुंडी थाना पुलिस ने जुआ खेलते 21 लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार दोपहर 1:20 बजे प्रेसनोट जारी किया गया है। एसआई मुन्नीलाल की टीम ने छापेमारी कर मालफड़ से 52,660 और जामा तलाशी में 8,540 रुपये समेत 52 ताश के पत्ते बरामद किए। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।