जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 12 जून 2026
प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा पर DM-SP की सख्ती: कलेक्ट्रेट में हुई गोष्ठी, अफसरों को दिए नकलविहीन परीक्षा के निर्देश जिलाधिकारी बस्ती कृतिका जोशना व पुलिस अधीक्षक ने कहा- शांतिपूर्ण व पारदर्शी परीक्षा कराना प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी कार्रवाई प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बस्ती की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
परीक्षा केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक व उड़नदस्ता दल अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के अंदर व बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जाएगी।
ये निर्देश हुए जारी
1. परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी व वॉइस रिकॉर्डर सक्रिय रखें।
2. प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व गोपनीयता हर हाल में सुनिश्चित हो।
3. केंद्र पर मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। 4. कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी रोटेशन पर लगाई जाए।
5. किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई होगी।
गोष्ठी में एडीएम, एएसपी, सभी एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक तथा शिक्षा व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
संवाददाता: हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Jun 12, 2026