जशपुर: धान खरीदी के बहिष्कार की मंडी प्रबंधकों ने दी चेतावनी, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जशपुर जिले में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही मंडी प्रबंधकों ने सरकार की नई नीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रबंधकों ने 15 नवंबर से 15 जनवरी तक धान उठाव के लिए डीईओ जारी नहीं करने के फैसले पर आपत्ति जताते हुए धान खरीदी कार्य के बहिष्कार की चेतावनी दी है।मंडी प्रबंधकों का कहना है कि लंबे समय तक खुले में धान रखने से नमी कम होने के साथ सुखत की समस्या बढ़ेगी।