बक्सर: नगर परिषद परिसर में सभापति ने किया ध्वजारोहण, 427 करोड़ की योजनाओं की सौगात
Buxar, Buxar | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बक्सर नगर परिषद कार्यालय परिसर में समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया गया। नगर परिषद की सभापति कमरुन निशा ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। सभापति कमरुन निशा ने नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।