अमरिया: धुंधरी का दर्द: नहर पर पुलिया नहीं, कंधों पर शव लेकर उतरे लोग, वीडियो हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया क्षेत्र से व्यवस्था की पोल खोलने वाली एक तस्वीर सामने आई है। गांव धुंधरी के पास कैलाश सिंचाई नहर पर पुलिया न होने के कारण ग्रामीणों को शव यात्रा लेकर पानी के बीच से गुजरना पड़ा। सोचिए, जिस रास्ते से अंतिम यात्रा को सम्मानपूर्वक गुजरना चाहिए, वहां लोग शव को कंधे पर उठाकर नहर के पानी में उतरने को मजबूर हैं। इस पूरी घटना