हरिद्वार: लालढांग गेंदीखाता मार्ग पर डंपर की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत, डंपर चालक फरार
लालढांग-गैंदीखाता मार्ग पर शुक्रवार दोपहर को सड़क पार कर रहा एक ग्रामीण डंपर की चपेट में आ गया है। हादसे में ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ग्राम रसूलपुर मीठीबेरी के ढढियाँवाला निवासी जगमोहन सिंह 42 वर्ष पुत्र होरी सिंह अपनी पत्नी के साथ गैंडी खाता में अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे। दोनों इंद्रा नगर बस्ती के सामने हादसा हो गया। चालक फरार है।