किशनगंज: जिलाधिकारी विशाल राज की उपस्थिति में ईवीएम रेंडमाइजेशन सम्पन्न
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के तहत EVM/वीवीपैट के कमीशनिंग कार्य पूर्ण होने के बाद मंगलवार को समाहरणालय सभागार में 1 बजे रिजर्व EVM की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया सम्पन्न की गई। यह रेंडमाइजेशन कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सभी प्रेक्षकगण, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह DM की उपस्थिति में किया गया।