शिवपुरी में भीम आर्मी के नेता दामोदर यादव द्वारा सार्वजनिक मंच से प्रदेश के प्रतिष्ठित राजनेताओं और धर्माचार्यों के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे शिवपुरी के न्यू ब्लॉक निवासी संतोष कुमार शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र सौंपकर दामोदर यादव के विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की है।