किसान उत्सव दिवस पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी
--------------------------------------
जिले के 2 लाख 30 हजार 643 किसान परिवारों के खातों में अंतरित हुई 46.12 करोड़ रुपये की राशि
---------------------------------------
विदिशा। किसान उत्सव दिवस के अवसर पर आज मिर्जापुर कृषि उपज मंडी विदिशा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिले के 2 लाख 30 हजार 643 किसान परिवारों के बैंक खातों में कुल 46 करोड़ 12 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर कृषि कार्यों में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। किस्त की राशि सीधे हितग्राही किसानों के बैंक खातों में अंतरित होने से उन्हें कृषि संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति में मदद मिलेगी।
किसान उत्सव दिवस के अवसर पर जिले की समस्त कृषि उपज मंडियों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को शासन की कृषि हितैषी योजनाओं एवं उनके लाभों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन योजना के अंतर्गत उपस्थित कृषकों को मसूर एवं चना के बीज मिनीकिट का निःशुल्क वितरण भी किया गया। इससे किसानों को दलहनी फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने तथा खेती में विविधता लाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।किसान उत्सव दिवस के आयोजन का उद्देश्य किसानों को शासन की योजनाओं से जोड़ना, उन्हें आर्थिक सहायता एवं कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा दलहन उत्पादन को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में आगे बढ़ाना है। PMO India CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #vidisha