गुन्नौर: कैल में रामलीला के दौरान सीता हरण लीला का मंचन
गुन्नौर के कैल गांव में बुधवार रात रामलीला के दौरान सीता हरण लीला का भावपूर्ण मंचन हुआ। भगवान राम, सीता, लक्ष्मण व रावण के कलाकारों ने शानदार अभिनय किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण रामलीला देखने पहुंचे।