Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

जहानाबाद: गुरुकुल हॉस्टल में 5 वर्षीय बालक की निर्मम हत्या पर भाकपा माले का प्रतिरोध मार्च

Jehanabad, Jehanabad | Apr 7, 2026
जहानाबाद के गुरुकुल हॉस्टल में 5 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या के विरोध में भाकपा माले ने प्रतिरोध मार्च निकाला। मार्च माले कार्यालय से उंटा मोड़ होते हुए अरवल मोड़ तक गया। कार्यकर्ताओं ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सचिव रामाधार सिंह के नेतृत्व में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर न्याय की मांग उठाई गई।

MORE NEWS

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा, विभागवार दैनिक लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश
जहानाबाद,जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में योजना के तहत जिले में आवेदन की प्रगति, विभागवार लक्ष्य, जन-जागरूकता अभियान एवं लाभार्थियों के ऑनलाइन आवेदन की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को विभागवार प्रतिदिन प्राप्त किए जाने वाले आवेदनों का लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभागीय तंत्र, क्षेत्रीय कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को अपने घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कराने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि योजना का लाभ अधिकाधिक परिवारों तक पहुंच सके।
उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक विभाग अपने निर्धारित दैनिक लक्ष्य के अनुसार पात्र लाभार्थियों का प्रधानमंत्री सूर्यघर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित कराएं तथा इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए दैनिक प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।
सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाने और पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत, जिला विकास पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा, विभागवार दैनिक लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश जहानाबाद,जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के तहत जिले में आवेदन की प्रगति, विभागवार लक्ष्य, जन-जागरूकता अभियान एवं लाभार्थियों के ऑनलाइन आवेदन की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को विभागवार प्रतिदिन प्राप्त किए जाने वाले आवेदनों का लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभागीय तंत्र, क्षेत्रीय कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को अपने घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कराने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि योजना का लाभ अधिकाधिक परिवारों तक पहुंच सके। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक विभाग अपने निर्धारित दैनिक लक्ष्य के अनुसार पात्र लाभार्थियों का प्रधानमंत्री सूर्यघर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित कराएं तथा इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए दैनिक प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाने और पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत, जिला विकास पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Jehanabad, Jehanabad | Jul 28, 2026

श्रावणी मेला 30 जुलाई को होने वाले भव्य शुभारंभ की तैयारियां लगभग पूर्ण, शेष कार्यों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन
 जहानाबाद
बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम, बराबर पहाड़ में आयोजित होने वाले श्रावणी मेला-2026 के भव्य शुभारंभ को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में विभिन्न विभागों द्वारा मेला क्षेत्र में शेष कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि 30 जुलाई 2026 को श्रावणी मेला का शुभारंभ बेहतर व्यवस्था के साथ कराया जा सके।
मेला क्षेत्र में चल रहे कार्यों की निगरानी के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी एवं जिला परियोजना पदाधिकारी (नमामि गंगे) लगातार स्थल निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं की प्रगति और गुणवत्ता की नियमित समीक्षा की जा रही है।
बराबर पहाड़ क्षेत्र में विद्युत एवं आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, टेंट व पंडाल निर्माण, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, सूचना पट्ट एवं साइनेज, पेयजल व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और स्वच्छता कार्य सहित अन्य आवश्यक तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।
मेला अवधि के दौरान स्वास्थ्य सेवा, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर संबंधित विभागों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रावणी मेला-2026 का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक माहौल में संपन्न कराया जाए। इसके लिए सभी तैयारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा रहा है।

श्रावणी मेला 30 जुलाई को होने वाले भव्य शुभारंभ की तैयारियां लगभग पूर्ण, शेष कार्यों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन जहानाबाद बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम, बराबर पहाड़ में आयोजित होने वाले श्रावणी मेला-2026 के भव्य शुभारंभ को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में विभिन्न विभागों द्वारा मेला क्षेत्र में शेष कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि 30 जुलाई 2026 को श्रावणी मेला का शुभारंभ बेहतर व्यवस्था के साथ कराया जा सके। मेला क्षेत्र में चल रहे कार्यों की निगरानी के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी एवं जिला परियोजना पदाधिकारी (नमामि गंगे) लगातार स्थल निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं की प्रगति और गुणवत्ता की नियमित समीक्षा की जा रही है। बराबर पहाड़ क्षेत्र में विद्युत एवं आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, टेंट व पंडाल निर्माण, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, सूचना पट्ट एवं साइनेज, पेयजल व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और स्वच्छता कार्य सहित अन्य आवश्यक तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। मेला अवधि के दौरान स्वास्थ्य सेवा, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर संबंधित विभागों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रावणी मेला-2026 का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक माहौल में संपन्न कराया जाए। इसके लिए सभी तैयारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा रहा है।

Jehanabad, Jehanabad | Jul 28, 2026

जहानाबाद,मानव व्यापार के खिलाफ जागरूकता अभियान, स्कूलों में पुलिस ने किया जागरूक?

#BiharPolice #jehanabadpolice #jehanabad #BreakingNews #jehanabadlive

जहानाबाद,मानव व्यापार के खिलाफ जागरूकता अभियान, स्कूलों में पुलिस ने किया जागरूक? #BiharPolice #jehanabadpolice #jehanabad #BreakingNews #jehanabadlive

Jehanabad, Jehanabad | Jul 28, 2026

प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अस्वीकृत ऋण आवेदनों की समीक्षा, उप विकास आयुक्त ने पात्र लाभार्थियों के ऋण प्रस्तावों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, जहानाबाद आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंकों में लंबित एवं अस्वीकृत (Rejected) ऋण आवेदनों की समीक्षा को लेकर सभी संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बैंकवार स्वीकृत, लंबित एवं अस्वीकृत ऋण आवेदनों की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसलिए सभी बैंक पात्र लाभार्थियों के ऋण आवेदनों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिया कि तकनीकी अथवा दस्तावेजी कमियों के कारण अस्वीकृत किए गए आवेदनों के संबंध में आवेदकों को स्पष्ट कारण बताते हुए त्रुटियों में सुधार का अवसर दिया जाए। साथ ही पात्र आवेदनों का पुनः परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र स्वीकृति की कार्रवाई की जाए। केवल नियमसम्मत एवं अपरिहार्य परिस्थितियों में ही आवेदन अस्वीकृत किए जाएं।
उप विकास आयुक्त ने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं हो। अधिक से अधिक पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को ऋण उपलब्ध कराकर उनके घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना सुनिश्चित कराई जाए।
उन्होंने सभी बैंकों को स्वीकृत, लंबित एवं अस्वीकृत आवेदनों का अद्यतन प्रतिवेदन नियमित रूप से जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), सभी संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अस्वीकृत ऋण आवेदनों की समीक्षा, उप विकास आयुक्त ने पात्र लाभार्थियों के ऋण प्रस्तावों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश जिला पदाधिकारी, जहानाबाद के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, जहानाबाद आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंकों में लंबित एवं अस्वीकृत (Rejected) ऋण आवेदनों की समीक्षा को लेकर सभी संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंकवार स्वीकृत, लंबित एवं अस्वीकृत ऋण आवेदनों की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसलिए सभी बैंक पात्र लाभार्थियों के ऋण आवेदनों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि तकनीकी अथवा दस्तावेजी कमियों के कारण अस्वीकृत किए गए आवेदनों के संबंध में आवेदकों को स्पष्ट कारण बताते हुए त्रुटियों में सुधार का अवसर दिया जाए। साथ ही पात्र आवेदनों का पुनः परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र स्वीकृति की कार्रवाई की जाए। केवल नियमसम्मत एवं अपरिहार्य परिस्थितियों में ही आवेदन अस्वीकृत किए जाएं। उप विकास आयुक्त ने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं हो। अधिक से अधिक पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को ऋण उपलब्ध कराकर उनके घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने सभी बैंकों को स्वीकृत, लंबित एवं अस्वीकृत आवेदनों का अद्यतन प्रतिवेदन नियमित रूप से जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), सभी संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Jehanabad, Jehanabad | Jul 28, 2026

भाकपा माले ने मनाया संस्थापक महासचिव चारू मजूमदार का 54वां शहादत दिवस, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
जागरण संवाददाता, जहानाबाद :
भाकपा माले के संस्थापक महासचिव चारू मजूमदार का 54वां शहादत दिवस मंगलवार को जिला कार्यालय सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव विजय कुमार ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में पार्टी संगठन को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। साथ ही युवाओं, महिलाओं और किसानों के बीच संगठन का विस्तार करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि पार्टी सभी शाखाओं और लोकल कमेटियों की बैठकें आयोजित कर नए सदस्यों को जोड़ने का अभियान चलाएगी। इसके अलावा पार्टी की पत्रिका 'लोक युद्ध' के वार्षिक ग्राहकों की संख्या बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में राज्य कमेटी सदस्य रविंद्र यादव, जिला कमेटी सदस्य वाशी अहमद, मुकेश पासवान, श्रवण कुमार, शहनाज अंसारी, इंकलाबी नौजवान सभा के नेता धनंजय कुमार, प्रमोद कुमार, दरगाही अंसारी, वार्ड पार्षद कारू चौधरी, कार्यालय सचिव उदय कुमार समेत कई नेताओं ने भाग लिया।
पार्टी नेताओं ने बताया कि चारू मजूमदार का शहादत दिवस जिले के लरसा, मंदे बिगहा, किनारी, गौरापुर, बिसटौल, रामपुर, मौलनाचक, जयकरण बिगहा, सेंधवा, सरता, मिश्रौली, सुमेरा, नवगढ़, साहू बिगहा, दामुहा, बंधुगंज, सिकंदरपुर, बीरूपुर, सैदपुर सहित दर्जनों गांवों में भी मनाया गया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में रामाधार सिंह,  सुनील कुमार, अभय पासवान, बिनोद कुमार भारती, शौखिन यादव, उदय पासवान, इंद्रेश पासवान, मिट्ठू विश्वकर्मा, कंचन देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाकपा माले ने मनाया संस्थापक महासचिव चारू मजूमदार का 54वां शहादत दिवस, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प जागरण संवाददाता, जहानाबाद : भाकपा माले के संस्थापक महासचिव चारू मजूमदार का 54वां शहादत दिवस मंगलवार को जिला कार्यालय सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प लिया। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव विजय कुमार ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में पार्टी संगठन को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। साथ ही युवाओं, महिलाओं और किसानों के बीच संगठन का विस्तार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी शाखाओं और लोकल कमेटियों की बैठकें आयोजित कर नए सदस्यों को जोड़ने का अभियान चलाएगी। इसके अलावा पार्टी की पत्रिका 'लोक युद्ध' के वार्षिक ग्राहकों की संख्या बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में राज्य कमेटी सदस्य रविंद्र यादव, जिला कमेटी सदस्य वाशी अहमद, मुकेश पासवान, श्रवण कुमार, शहनाज अंसारी, इंकलाबी नौजवान सभा के नेता धनंजय कुमार, प्रमोद कुमार, दरगाही अंसारी, वार्ड पार्षद कारू चौधरी, कार्यालय सचिव उदय कुमार समेत कई नेताओं ने भाग लिया। पार्टी नेताओं ने बताया कि चारू मजूमदार का शहादत दिवस जिले के लरसा, मंदे बिगहा, किनारी, गौरापुर, बिसटौल, रामपुर, मौलनाचक, जयकरण बिगहा, सेंधवा, सरता, मिश्रौली, सुमेरा, नवगढ़, साहू बिगहा, दामुहा, बंधुगंज, सिकंदरपुर, बीरूपुर, सैदपुर सहित दर्जनों गांवों में भी मनाया गया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में रामाधार सिंह, सुनील कुमार, अभय पासवान, बिनोद कुमार भारती, शौखिन यादव, उदय पासवान, इंद्रेश पासवान, मिट्ठू विश्वकर्मा, कंचन देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jehanabad, Jehanabad | Jul 28, 2026