चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
कोंच। थाना कैलिया पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष अवनीश कुमार पटेल पुलिस बल के साथ बुधवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान समथर बॉर्डर स्थित नहर पुलिया के पास एक युवक बिना नंबर की बाइक पर संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक लेकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम साहिल निवासी ग्राम साकिन, थाना समथर, जिला झांसी बताया। पुलिस द्वारा बाइक के कागजात मांगे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में साहिल ने बताया कि उसने उक्त हीरो एचएफ डीलक्स बाइक वर्ष 2025 में दिनारा जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश से चोरी की थी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिय�
Konch, Jalaun | Jun 3, 2026