कानपुर: चकेरी पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त को मुखबिर की सटीक सूचना पर किया गिरफ्तार
चकेरी थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने मुखबिर के सटीक सूचना पर 25000 रुपए के इनामी अभियुक्त को श्याम नगर से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया अभियुक्त श्री राम वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध 25000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।