कानपुर: मतगणना के लिए जारी किए गए दिशा निर्देश अपर पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी
निर्वाचन-2024 की सकुशल मतगणना कराये जाने हेतु तीन कम्पनी सीएपीएफ/पीएसी के साथ, पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात किया गया है। यातायात की एडवाइजरी जारी की गई है साथ ही मतगणना स्थल पर मीडिया बन्धुओं से समन्वय हेतु हेल्प डेस्क बनाया गया है। कमिश्नरेट में धारा-144 लागू है अत: विजय जुलूस, प्रदर्शन आदि पर प्रतिबंध जारी है।