कानपुर: नवाबगंज के गंगा बैराज पर तेज रफ्तार कार पलटी
नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा बैराज पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पलट कर कार सड़क किनारे बने अवैध मैगी प्वाइंट में जा घुसी। दुर्घटना में घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल भेजने की बजाय पहले पूछताछ शुरू कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस आयुक्त ने स्थानीय पुलिस को प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।