चूरू: चूरू जिले में 14 और 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश, मतदान वाले क्षेत्रों में रहेगा आदेश लागू
Churu, Churu | Nov 13, 2026 चूरू। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के मतदान को देखते हुए चूरू जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में 14 और 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।