लोहरदगा: भंडरा में रोटावायरस को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक आयोजित
भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित सभा भवन में मंगलवार को रोटावायरस को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में रोटावायरस की रोकथाम को लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की बात कही गई। मौके पर डॉक्टर आकाश कुमार वर्मा ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में स्वास्थ्य कर्मियों का अहम योगदान है।