लोहरदगा: कल्याण विभाग कार्यालय में भाजपा पदाधिकारीयों ने नवनियुक्त जिला कल्याण पदाधिकारी को सम्मानित किया गया।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय सहसंयोजक सह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना जिया उल हक अशरफी की अगवाई में नवनियुक्त जिला कल्याण पदाधिकारी को बुके देकर मंगलवार को सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष नासिर अंसारी द्वारा एमएसडीपी के अंतर्गत एवं अन्य अल्पसंख्यक के उत्थान कल्याण विकास हेतु पहल करने पर बल दिया गया।