लोहरदगा: लोहरदगा में जमीन विवाद में हत्या के मामले में तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा, जुर्माना भी लगाया
सिविल कोर्ट लोहरदगा के जिला जज अरविंद कुमार 2 की अदालत ने जमीन विवाद में हत्या के मामले में 3 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है साथ ही 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुरिया बड़का टोली निवासी चरिया उरांव की जमीन विवाद में तीन लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपी विजेंद्र बाखला, दीपक कुजूर और विकास उरांव को सजा सुनाई गई है।