कुंडा: कुढ़ा गांव से पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति को किया गया गिरफ्तार
बाघराय पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी धर्मराज यादव को सोमवार दोपहर 3 बजे कुढ़ा गांव से गिरफ्तार किया है। पीड़िता अर्चना ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर 3 अप्रैल को फांसी लगा ली थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जमलामऊ-कुढ़ा मार्ग से अभियुक्त को पकड़ा। मामले में अन्य नामजद आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाह