बहोरीबंद: बहोरीबंद और बाकल थाना: दीपावली की रात जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 23 जुआरी गिरफ्तार
कटनी में दीपावली की रात कई इलाकों में जुए के फड़ सजते रहे। पुलिस ने एनकेजे, बहोरीबंद, बाकल और उमरियापान थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान नकदी और ताश की गड्डियां भी जब्त की गई हैं।