शेखपुरा: शेखपुरा समाहरणालय गेट के समीप एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल
समाहरणालय गेट के समीप एक रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ई रिक्शा पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान लखीसराय जिला के बलदोखर गांव निवासी बुद्धू मांझी के पुत्र सीताबी मांझी एवं सूरदा पुर गांव निवासी जनार्दन महतो के पुत्र सन्नी राज के रूप में किया गया।