शेखपुरा: गगौर गांव में मुंडन कार्य देखने गई 12 वर्षीय किशोरी की तालाब में डूबने से हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया अस्पताल
जिले के गगौर गांव में मुंडन कार्य देखने गई 12 वर्षीय किशोरी की गांव के ही तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल लाया गया है। मृतका की पहचान गांव के ही मिथिलेश केवट की पुत्री सोनाली कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।