शेखपुरा: किउल-गया रेलखंड के शेखपुरा स्टेशन के समीप दल्लू चौक रेलवे गुमटी के पास लोकल ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
क्यूल - गया रेलखंड के शेखपुरा रेलवे स्टेशन के समीप दल्लू चौक रेलवे गुमटी के पास रामपुरहाट से गया की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुट गई है।