शेखपुरा: गगौर गांव में तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत गांव में पसरा मातम, अर्घ्य देने के बाद हुई घटना
शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत गगौर गांव में तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। चैती छठ के उपरांत गांव के बच्चे तालाब में स्नान करने लगे इसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण गगौर गांव निवासी मिथिलेश केवट की 12 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो का बुरा हाल है।