शेखपुरा: खलील मलिलचक बाजार में मिठाई खरीदने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पक्ष से 3 लोग हुए घायल
खलील मलिलचक बाजार में मिठाई खरीदने के बाद बकाया 10 रुपया कम दिए जाने के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने तीन सहोदर भाइयों को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान मलिलचक गांव निवासी गोरेलाल रजक के पुत्र अजय कुमार, कौशल कुमार तथा अनुज कुमार के रूप में की गई।