जालोर शहर बचाओ समिति ने जारी किया घोषणा-पत्र : जालोर में नगर परिषद चुनाव को लेकर जालोर शहर बचाओ एवं विकास समिति ने सात सूत्रीय घोषणा-पत्र जारी किया। अध्यक्ष रूपराज पुरोहित ने इसे एफिडेविट के रूप में पत्रकार परिषद के समक्ष प्रस्तुत कर विकास और पारदर्शिता का संकल्प जताया। घोषणा-पत्र में वार्डवार सड़क-नाली सुधार, भ्रष्टाचार मुक्त नगर परिषद, शिकायत हेल्पलाइन, बावड़ियों के जीर्णोद्धार और बिजली-पानी-रोड लाइट-सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने का वादा किया गया। समिति ने सुंदेलाव तालाब को स्वच्छ एवं बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का भी संकल्प लिया।
Jalor, Jalor | Sep 5, 2026