जालोर में 34 खनन पट्टों का विरोध : ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे, बोले- ब्लास्टिंग से कृषि भूमि और जलस्रोतों को खतरा। जालोर के आहोर क्षेत्र में 4 गांवों की सरहद में पहाड़ी क्षेत्र में स्वीकृत 34 खनन पट्टों के विरोध में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पट्टे निरस्त करने की मांग की। उनका कहना है कि खनन और ब्लास्टिंग से करीब 4-5 हजार बीघा कृषि भूमि, 500 ट्यूबवेल, 20-25 तालाब, पशुधन और पहाड़ी पर स्थित वांकड़ माताजी मंदिर प्रभावित हो सकता है।
Jalor, Jalor | Sep 4, 2026