जन्माष्टमी पर प्रसाद लेकर घर लौट रहे चाचा-भतीजे की मौ#त : खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, रोते हुए साथ जाने की जिद कर रहा था। जालोर में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार रात को एक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा और 18 माह के भतीजे की मौ#त हो गई। दोनों जन्माष्टमी पर प्रसाद (मिठाई-फल) लेकर अपने गांव निबलाना लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक सड़क पर आगे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसा बिशनगढ़ थाना क्षेत्र में मांडवला टोल नाके के पास हुआ। हिमांशु रोते हुए अपने चाचा के साथ जाने की जिद कर रहा था। हिमांशु दो भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
Jalor, Jalor | Sep 5, 2026