चूरू: एबीवीपी ने महाविद्यालय के आगे से बरसाती पानी निकासी व सफाई व्यवस्था को लेकर नगरपरिषद में किया विरोध प्रदर्शन
Churu, Churu | Aug 12, 2024 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चूरू ने महाविद्यालयों व शिक्षण संस्थाओ के आगे से बरसाती पानी की निकासी व साफ सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद मे विरोध प्रदर्शन किया। नगर मंत्री वरुण शर्मा ने बताया कि आयुक्त के नाम ज्ञापन में बताया गया कि चूरू शहर में राजकीय लोहिया महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, राजकीय बालिका महाविद्यालय के आगे पानी जमा रहता है।