चित्तौड़गढ़। सूरजना गांव में जनवरी में पकड़ी गई अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स विभाग को बड़ी सफलता मिली। फरार चल रहे मुख्य सप्लायर जाफर हुसैन को मंदसौर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी सूरजना में तैयार ड्रग्स खरीदकर मंदसौर के रास्ते गुजरात समेत अन्य राज्यों में बेचता था।