सिरदला: नाबालिग को घायल हालत में सड़क किनारे छोड़ा गया, दुष्कर्म के आरोप में जांच जारी
सिरदला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को कथित तौर पर जबरन ले जाने और जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के आरोप का मामला सामने आया है। सोमवार-मंगलवार की रात करीब 12 बजे गया-रजौली एसएच-70 पर सिरदला बाजार और प्रखंड कार्यालय के बीच 112 पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को नाबालिग घायल हालत में सड़क किनारे मिली। एएसआई बिनोद कुमार और टीम ने उसे तुरंत