Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image

स्कूल, छात्रावास और पंचायत में आयोजित किए गए विधिक जागरूकता शिविर --- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने बताया कि सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर, गणेशगंज में आयोजित शिविर में जिला न्यायाधीश श्री अनिल चौधरी ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, मोटर यान अधिनियम एवं दैनिक जीवन से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए प्रतिदिन योग एवं नियमित व्यायाम अपनाने का संदेश दिया। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने निःशुल्क विधिक सहायता तथा गुड टच–बैड टच के संबंध में विद्यार्थियों को जागरूक किया। इसके अलावा एस.एन. कॉलेज छात्रावास में शनिवार को आयोजित मध्यस्थता जागरूकता शिविर में प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय ने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य एवं मध्यस्थता के महत्व की जानकारी देते हुए आपसी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान में मध्यस्थता की भूमिका से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह भी उपस्थित थे। इसके साथ ही पंधाना विकासखंड की ग्राम पंचायत माकरला में शनिवार को आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पीयूष भावे ने ग्रामीणों को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, गिरफ्तारी के समय नागरिकों के अधिकार, मोटर यान अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम तथा नशा मुक्ति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया। शिविर में पैरालीगल वॉलंटियर श्री सत्य प्रकाश मिश्रा भी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of School Education, Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #khandwa

21 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

MORE NEWS

रामपुरा में बिजली गिरने से मवेशियों की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान #balasinor

रामपुरा में बिजली गिरने से मवेशियों की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान #balasinor

Khandwa Nagar, Khandwa | Jun 30, 2026

स्वास्थ्य टीम ने घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई
---
पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को पोलियो बूथ पर 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाई गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 एवं 30 जून को घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाई जानी है, जो कि रविवार को किन्हीं कारणों से पोलियो बूथ पर दवा नहीं पी सके थे।
        इसी क्रम में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत ने खालवा विकासखण्ड  के ग्राम लंगोटी व बागड़ा का दौरा कर अभियान की मॉनिटरिंग की और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को छूटे हुए सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के निर्देश दिए।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
IEC Cmho khandwa 
#khandwa

स्वास्थ्य टीम ने घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई --- पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को पोलियो बूथ पर 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाई गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 एवं 30 जून को घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाई जानी है, जो कि रविवार को किन्हीं कारणों से पोलियो बूथ पर दवा नहीं पी सके थे। इसी क्रम में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत ने खालवा विकासखण्ड के ग्राम लंगोटी व बागड़ा का दौरा कर अभियान की मॉनिटरिंग की और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को छूटे हुए सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के निर्देश दिए। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh IEC Cmho khandwa #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

#सफलता_की_कहानी
---
डॉक्टर्स की सूझबूझ और तत्परता से गर्भवती महिला की थम चुकी साँसें वापस आईं
---  
परिवारजनों ने जिला अस्पताल खंडवा के डॉक्टर्स की सराहना की
---
जिला चिकित्सालय खंडवा के  चिकित्सकों की तत्परता  और सूझबूझ से एक गर्भवती महिला की जान बची। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि खरगोन जिले के सनावद निवासी वर्षा को उनके पति सचिन गत 23 जून को रेफर कराकर जिला अस्पताल खंडवा लाये थे। वर्षा सात माह से गर्भवती थी, और खंडवा अस्पताल लाते समय उसकी सांसें लगभग थम चुकी थीं। डॉक्टरों की टीम की सूझबूझ और त्वरित इलाज से वर्षा मौत के मुंह से वापस आ गई। 
       सिविल सर्जन डॉक्टर कौशल ने बताया कि वर्षा की गंभीर हालत को देखते हुए
डॉक्टरों की टीम ने बिना एक पल गंवाए तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत उसे सीपीआर दिया, और एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ लक्ष्मी डूडवे और निश्चेतना विशेषज्ञ डॉक्टर प्रणव ने गर्भस्थ शिशु को बचाने के लिए इमरजेंसी में पेरी- मार्टम सीजर किया। ऑपरेशन के तुरंत बाद महिला के दिल की धड़कने वापस आने लगी। महिला को आई.सी.यू. में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट कि सुविधा उपलब्ध कराई गई तथा जरूरी जीवनरक्षक दवाइयों से महिला की हालात धीरे-धीरे सुधरने लगी।  आई.सी.यू. में डॉक्टर विनीता, डॉक्टर  अपर्णा, आई.सी.यू. इंचार्ज सुरेखा पवार, अवंशिका, संतोषी नागरे और टीम के सहयोग से वर्षा की हालत में अब काफी सुधार है l 
        डॉ. लक्ष्मी डुडवे ने बताया कि सनावद हॉस्पिटल से जैसे ही फोन आया कि अत्यंत गंभीर महिला को रेफर कर रहे हैं, वैसे ही हमने पूरी टीम को अलर्ट कर सभी आवश्यक तैयारियां कर ली थी l  वर्षा को 3 दिन तक वेंटिलेटर पर रखा तो धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो गई। अब वर्षा पूरी तरह से स्वस्थ हैl पति सचिन ने बताया कि वर्षा के दिल की धड़कन पूरी तरह से रुक गई थीं, और हमने उम्मीद छोड़ दी थी। ऐसे में खंडवा जिला अस्पताल के डॉक्टर्स एवं उनकी टीम के अथक प्रयासों से वर्षा को नया जीवन मिला और उसका परिवार उजड़ने से बच गया। इसके लिए वह सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल सहित उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करता है l

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
IEC Cmho khandwa 
#SuccessStory 
#khandwa

#सफलता_की_कहानी --- डॉक्टर्स की सूझबूझ और तत्परता से गर्भवती महिला की थम चुकी साँसें वापस आईं --- परिवारजनों ने जिला अस्पताल खंडवा के डॉक्टर्स की सराहना की --- जिला चिकित्सालय खंडवा के चिकित्सकों की तत्परता और सूझबूझ से एक गर्भवती महिला की जान बची। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि खरगोन जिले के सनावद निवासी वर्षा को उनके पति सचिन गत 23 जून को रेफर कराकर जिला अस्पताल खंडवा लाये थे। वर्षा सात माह से गर्भवती थी, और खंडवा अस्पताल लाते समय उसकी सांसें लगभग थम चुकी थीं। डॉक्टरों की टीम की सूझबूझ और त्वरित इलाज से वर्षा मौत के मुंह से वापस आ गई। सिविल सर्जन डॉक्टर कौशल ने बताया कि वर्षा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने बिना एक पल गंवाए तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत उसे सीपीआर दिया, और एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ लक्ष्मी डूडवे और निश्चेतना विशेषज्ञ डॉक्टर प्रणव ने गर्भस्थ शिशु को बचाने के लिए इमरजेंसी में पेरी- मार्टम सीजर किया। ऑपरेशन के तुरंत बाद महिला के दिल की धड़कने वापस आने लगी। महिला को आई.सी.यू. में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट कि सुविधा उपलब्ध कराई गई तथा जरूरी जीवनरक्षक दवाइयों से महिला की हालात धीरे-धीरे सुधरने लगी। आई.सी.यू. में डॉक्टर विनीता, डॉक्टर अपर्णा, आई.सी.यू. इंचार्ज सुरेखा पवार, अवंशिका, संतोषी नागरे और टीम के सहयोग से वर्षा की हालत में अब काफी सुधार है l डॉ. लक्ष्मी डुडवे ने बताया कि सनावद हॉस्पिटल से जैसे ही फोन आया कि अत्यंत गंभीर महिला को रेफर कर रहे हैं, वैसे ही हमने पूरी टीम को अलर्ट कर सभी आवश्यक तैयारियां कर ली थी l वर्षा को 3 दिन तक वेंटिलेटर पर रखा तो धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो गई। अब वर्षा पूरी तरह से स्वस्थ हैl पति सचिन ने बताया कि वर्षा के दिल की धड़कन पूरी तरह से रुक गई थीं, और हमने उम्मीद छोड़ दी थी। ऐसे में खंडवा जिला अस्पताल के डॉक्टर्स एवं उनकी टीम के अथक प्रयासों से वर्षा को नया जीवन मिला और उसका परिवार उजड़ने से बच गया। इसके लिए वह सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल सहित उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करता है l CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh IEC Cmho khandwa #SuccessStory #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

ग्राम कालाआम खुर्द में "बावड़ी उत्सव" मनाया गया
---
जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण अंतर्गत रविवार को विकासखंड खालवा के ग्राम कालाआम खुर्द में बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधियों द्वारा ग्राम की प्राचीन बावड़ी का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया एवं जल संगोष्ठी में उपस्थित ग्रामीणों एवं महिलाओं को जल संरक्षण के महत्व और  की बात बताई गई। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री ललित पवार, परामर्शदाता मोहन रोकड़े, मोहन मालवीय, प्रस्फुटन समिति के विनीत व पुनीत लौवंशी भी मौजूद थे।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#khandwa

ग्राम कालाआम खुर्द में "बावड़ी उत्सव" मनाया गया --- जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण अंतर्गत रविवार को विकासखंड खालवा के ग्राम कालाआम खुर्द में बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधियों द्वारा ग्राम की प्राचीन बावड़ी का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया एवं जल संगोष्ठी में उपस्थित ग्रामीणों एवं महिलाओं को जल संरक्षण के महत्व और की बात बताई गई। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री ललित पवार, परामर्शदाता मोहन रोकड़े, मोहन मालवीय, प्रस्फुटन समिति के विनीत व पुनीत लौवंशी भी मौजूद थे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026