स्वास्थ्य टीम ने घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई
---
पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को पोलियो बूथ पर 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाई गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 एवं 30 जून को घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाई जानी है, जो कि रविवार को किन्हीं कारणों से पोलियो बूथ पर दवा नहीं पी सके थे।
इसी क्रम में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत ने खालवा विकासखण्ड के ग्राम लंगोटी व बागड़ा का दौरा कर अभियान की मॉनिटरिंग की और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को छूटे हुए सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के निर्देश दिए।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
IEC Cmho khandwa
#khandwa
18 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026